Home डेली न्यूज़ कई दिनों से भटक रहे गरीब पीडि़त वृद्ध के लिए युवा ने...

कई दिनों से भटक रहे गरीब पीडि़त वृद्ध के लिए युवा ने किया रक्तदान

106
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान बताया कि मुकेश नागर उम्र 55 वर्ष को ब्लड की अत्यंत कमी थी ब्लड की अति आवश्यकता थी। विडंबना ये थी कि पीडि़त का ग्रुप का रेयर ए नेगेटिव था मुकेश के परिवार में किसी का उक्त ग्रुप नही था। पीडि़त के भाई ने अपनी समस्या बताई कि पूर्व में ब्लड न मिलने पर हम लोग वापिस अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गए थे दोबारा हालत बिगडऩे पर पुन: भर्ती किया और 10 दिन हो गए अभी तक ब्लड नही मिला है तब तुरंत ग्रुप के प्रयास करने पर युवा अफजल खान ने आगे आकर रक्तदान किया और कई दिनों से रक्त के लिए भटक रहे पीडि़त की सहायता की। अफजल ने कहा ये मेरा पहला रक्तदान था कई दिनों से में आपाजी ब्लड ग्रुप की सेवा से प्रभावित था जिसके कारण आज में रक्तदान करके बहुत प्रसन्न हूं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here