Home डेली न्यूज़ 9 महीने से खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर

9 महीने से खराब पड़े बिजली के ट्रांसफार्मर

180
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर। शहर से सटी ग्राम पंचायत सरानी के ग्रामीण पिछले लगभग 9 माह से विद्युत समस्या का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण कई बार विद्युत विभाग से गांव के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मंगलवार को आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जनसुनवाई में आवेदन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग रखी है।ग्रामीण राकेश अहिरवार ने बताया कि गांव में कुल तीन ट्रांसफार्मर लगे थे, जिनमें से एक ट्रांसफार्मर करीब 9 माह पूर्व जल गया था। विभाग से शिकायत किए जाने पर कर्मचारियों ने गांव के दूसरे ट्रांसफार्मर पर जले हुए ट्रांसफार्मर का लोड शिफ्ट कर दिया था जिससे कुछ ही दिनों में वह ट्रांसफार्मर भी जल गया। पुन: शिकायत किए जाने पर विभाग द्वारा सुधार नहीं कराया गया, जिसके चलते गांव की आधे से ज्यादा आबादी बिना बिजली के गुजारा कर रही है। बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने के बाद ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन दिया और कलेक्टर से मांग की कि जल्द से जल्द गांव की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here