Home डेली न्यूज़ श्रीराम-जानकी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा

श्रीराम-जानकी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा

149
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पठापुर रोड पर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 6 जून से शुरु हुआ यह धार्मिक आयोजन 12 जून तक चलेगा, जिसमें श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथाव्यास अंकित महाराज के मुखारविंद से धर्मप्रेमी भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। शुक्रवार को कथा व्यास अंकित महाराज ने भक्तों को गोकुल गांव के नामकरण की कथा सहित अन्य प्रसंगों का मनोहारी वर्णन किया। कथा के पारीक्षित श्रीमती राजकुमारी-अशोक हैं, जिन्होंने शहर के धर्मप्रेमियों से आयोजना में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here