Home डेली न्यूज़ शंकराचार्य स्वामी जी महाराज के छतरपुर पहुंचते ही बागेश्वर महाराज ने किया...

शंकराचार्य स्वामी जी महाराज के छतरपुर पहुंचते ही बागेश्वर महाराज ने किया आत्मीय स्वागत

130
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जैसे ही छतरपुर पधारे वैसे ही रेलवे स्टेशन में उनकी अगवानी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की। करीब 4 घंटे की लंबी प्रतीक्षा के बाद कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो जाने वाली ट्रेन छतरपुर पहुंची। शंकराचार्य स्वामी जी इसी ट्रेन से छतरपुर आए। स्वामी जी का रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया बागेश्वर महाराज ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। वहीं सैकड़ो लोग स्वामी जी के दर्शन के लिए रेलवे स्टेशन में जमा हो गए थे। श्रद्धालुओं ने स्वामी जी के ऊपर पुष्प वर्षा की और स्टेशन परिसर से बाहर खड़े वाहन तक उनके स्वागत में पुष्प बिछाए गए। हालांकि स्वामी जी इन सभी व्यवस्थाओं से दूर रहते हैं। उन्होंने पुष्प वर्षा के लिए तत्काल मनाही की।कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में सुबह करीब 6:30 बजे आती है लेकिन सोमवार को वह करीब चार घंटे लेट थी। ट्रेन से जैसे ही पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज उतरे वैसे ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज श्री ने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया और उनका आत्मीय स्वागत किया। उधर ढोल नगाड़ो से भी स्वामी जी का स्वागत हुआ। स्वामी जी को छतरपुर से बागेश्वर धाम के निजी वाहनों के माध्यम से बागेश्वर धाम ले जाया गया। यहां सैकड़ो महिलाएं सिर पर कलश रखकर उनके स्वागत के लिए तैयार खड़ी थी। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम में तीन दिनों तक पुरी के शंकराचार्य जी धर्म चर्चा करेंगे। भारत हिंदू राष्ट्र पर बौद्धिक उद्बोधन के साथ ही आध्यात्मिक संवाद होगा। प्रकांड विद्वान स्वामी जी के ज्ञान से बागेश्वर धाम के लोग भी लाभान्वित होंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here