Home डेली न्यूज़ एक साल की बच्ची के लिए आपाजी ब्लड ग्रुप ने की सहायता

एक साल की बच्ची के लिए आपाजी ब्लड ग्रुप ने की सहायता

90
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रक्त की कमी से एक माह से जूझ रही बच्ची को ईश्वरीय सहारा था जो रक्त के अभाव में अभी तक जीवित थी। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनी देवी रैकवार उम्र एक वर्ष पिता लक्ष्मण रैकवार निवासी धौरी नौगांव को एक महीने से उल्टी, दस्त, डायरिया के चलते ब्लड की कमी हो गई थी। बच्ची के माता पिता 15 दिन से नौगांव में रक्त के लिए भटकते रहे। तत्पश्चात छतरपुर जिला चिकित्सालय में भी 15 दिन से लगातार ब्लड के लिए प्रयास करते रहे दिनि का रेयर ग्रुप ए नेगेटिव होने के कारण कहीं से व्यवस्था नही बन रही, इत्तेफाक से बच्ची के माता पिता ने अपनी व्यथा आपाजी ब्लड ग्रुप को बताई तब ग्रुप के प्रयास से अर्जुमन खान को जानकारी दी और उन्होंने एक मां के दर्द को देखते हुए तत्काल आकर रक्तदान कर बच्ची की जान बचाई।  

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here