Home डेली न्यूज़ बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने खाया जहर, मौत

बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने खाया जहर, मौत

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा कस्बा के रहने वाले एक 70 वर्षीय वृद्ध के द्वारा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या के उद्देश्य से जहर खाए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।बमीठा निवासी श्याम विश्वकर्मा ने बताया कि उसके पिता भग्गू विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हो गए और शुक्रवार की रात को उन्होंने घर में रखी सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे उनका हालत बिगड़ गई। घटना के बाद भग्गू को सीधे जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान भग्गू ने दम तोड़ दिया। शनिवार को अस्पताल की पुलिस चौकी में मर्ग कायमी के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here