
छतरपुर। मातृ दिवस के अवसर पर दिव्यानी छत्रसाल नंदी धाम गौशाला पर योगा स्टार परिवार के सदस्य राजेंद्र खरे रज्जू की शादी की सालगिरह पर 28 क्विंटल गौवंश के लिए भूसा दान किया।
योगा स्टार परिवार के गिरजा पाटकर ने बताया कि मातृ दिवस के अवसर पर दिव्यानी गौशाला द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नारायण काले एवं वरिष्ठ पत्रकार हरि प्रकाश अग्रवाल, बिजावर जनपद सीईओ अंजना नागर सहित इस्कॉन मंदिर के कृष्ण भक्ति में लीन गौ भक्त मुख्य रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा दिव्यानी गौशाला को संचालित करने वाली शुभा खरे, मरजीना, सुधीर अग्रवाल की सराहना की गई। इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने विचार रखें और गौशाला में आकर अपनी शादी की सालगिरह एवं जन्मदिन मनाने के लिए सभी ने आश्वासन दिया। इस दौरान इस्कॉन मंदिर से आए गो भक्त संतों के द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर लोगों ने खूब आनंद लिया।
इस मौके पर योगा स्टार परिवार के मनीष गुप्ता भोले, विकास गुप्ता, टिंकल अग्रवाल, श्याम गुप्ता, प्रदीप दुबे, आनन्द अग्रवाल, पंकज गंधी, सुशील असाटी, संजय जैन, राजेन्द्र खरे, स्वतंत्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








