Home डेली न्यूज़ स्व. जीतेन्द्र सिंह बुंदेला की मनाई जयंती, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्व. जीतेन्द्र सिंह बुंदेला की मनाई जयंती, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

39
0
Jeevan Ayurveda

घर पर हुआ सुंदरकांड एवं प्रसाद वितरण

छतरपुर। आज 22 सितंबर को भाजपा कार्यालय एवं सागर रोड स्थित बुंदेला के राजय निवास पर स्व. जीतेन्द्र सिंह बुन्देला की जयंती मनाई गई। गौरतलब है कि स्व. श्री बुदेला बिजावर विधान सभा से विधायक, खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। रविवार को भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने स्व. बुंदेला के चित्र पर पुष्प एवं मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी वहीं उनके निज निवास पर भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर सुन्दरकांड एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था। इस अवसर भाजपा भाजपा संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी ,भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, मलखान सिंह, बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ल, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिपं अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक राजेश प्रजापति, संजय रिछारिया नपा अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, अशोक दुबे, जयराम चतुर्वेदी, सिद्धार्थ शंकर बुन्देला, गोविंद सिंह टुरया, हरसू महाराज, पूर्व मंडी अध्यक्ष बब्बू राजा, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया पप्पू, विवेक चौरसिया, सुनील वर्मा, जयराम दुबे, दिलीप रैकवार, मुन्ना घोष, जितेंद्र घोष, विनय पटैरिया, दीपेंद्र सिंह बुन्देला नीरज भार्गव, गजेंद्र सोनकिया, मंडल अध्यक्ष, अवधेश यादव, अभिषेक खरे, रवि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here