Home डेली न्यूज़ बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

79
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर एक तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने आए मातगुवां के अहिरवार परिवार के पांच सदस्यों को वापस लौटते समय मातगुवां के समीप अज्ञात बोलेरो ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घायल दीपक ने बताया कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ पन्ना रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने आया था। यहां से पूरा परिवार ई-रिक्शा से मातगुवां वापिस लौट रहा था तभी मातगुवां के समीप  रात्रि करीब 11 बजे पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here