Home डेली न्यूज़ घर के ऊपर से बिजली के तार डालने से रोकने पर चले...

घर के ऊपर से बिजली के तार डालने से रोकने पर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी

52
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा पीडि़त परिवार, लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम बछरौनिया में पड़ोसी द्वारा घर के ऊपर से बिजली के तार डालने को लेकर उपजे विवाद में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने की घटना सामने आई है। मारपीट में दो महिलाओं सहित कुल तीन लोग घायल हुए हैं। पीडि़त पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बछरौनिया निवासी हलकन कुशवाहा ने बताया कि विगत 18 अप्रैल की दोपहर में उसका पड़ोसी रामप्यारे कुशवाह, द्वारका कुशवाहा और सुक्की कुशवाहा उसके घर के ऊपर से बिजली के तार डाल रहे थे। दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखकर हलकन ने बिजली के तारों को घर के ऊपर की बजाय पेड़ के ऊपर से डालने के लिए कहा, जिससे रामप्यारे, द्वारिका और सुक्की कुशवाहा नाराज होकर गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच रामप्यारे की पत्नी भुमानीबाई भी मौके पर पहुंच गई। जब हलकन और उसके परिजनों ने उक्त लोगों को गाली-गलौज करने से रोका तो उन्होंने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हलकन कुशवाहा के सिर में कुल्हाड़ी लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हलकन के साथ-साथ उसकी पत्नी रामप्यारी और पुत्री रामदेवी भी घायल हुईं। हलकन ने घटना की रिपोर्ट सटई थाने में की थी लेकिन पुलिस ने उचित कार्यवाही नहीं की इसलिए अब पीडि़त पक्ष पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here