
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर प्रशांत सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मारपीट के 8 साल पुराने मामले एवं अवैध शराब के 9 साल पुराने मामले के स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गुरूवार को वर्ष 2016 में मारपीट के प्रकरण में थाना लवकुश नगर के फरार आरोपी स्थाई वारंटी राम चरण पाल ग्राम मिढका एवं वर्ष 2015 के अवैध शराब के मामले में आरोपी मुकेश श्रीवास ग्राम दिदवारा थाना जुझार नगर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा उक्त 8 वर्ष पुराने मारपीट के मामले के फरार आरोपी पर दिनांक 13 फरवरी 2024 एवं अवैध शराब के 9 साल पुराने मामले के फरार आरोपी पर वर्ष 2022 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त दोनों फरार स्थाई वारंटी को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लवकुशनगर प्रशांत सेन, उप निरी संजय पाण्डेय चौकी प्रभारी पठा आर रविन्द्र, महेंद्र जाटव, मानवेंद्र तिवारी की अहम भूमिका रही।








