Home डेली न्यूज़ बुंदेलखंड के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें राजनैतिक दल

बुंदेलखंड के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें राजनैतिक दल

34
0
Jeevan Ayurveda

जल सहेलियों ने बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया जन घोषणा पत्र
छतरपुर। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में जल सहेली फाउण्डेशन के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 हेतु बुंदेलखंड के विशेष संदर्भ में जन घोषणा पत्र जारी किया गया, जो कि जल संकट, सूखा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन को केन्द्र में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा जन घोषणा पत्र में शिक्षा, महिला अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, बेरोजगारी, पर्यावरण, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, पलायन आदि की समस्याओं को शामिल किया गया है।
फाउण्डेशन की बबीता राजपूत बताया कि बुंदेलखंड हमारे देश का एक अलग भौगोलिक एवं सांस्कृतिक भू-भाग है, जहाँ की जलवायु और जैव विविधिता प्रदेश के अन्य हिस्सों से अलग है। इसके लिए सभी राजनैतिक दलों को बुंदेलखंड को पृथक रूप से महत्त्व देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हमने इस घोषणा पत्र में जल संरक्षण सहित बुन्देलखण्ड के जिन मुद्दों को शामिल किया है, वे राजनैतिक दलों को भी अपने घोषणा पत्र में शामिल करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड मे स्थित बुंदेला एवं चंदेलकालीन तालाबों के संरक्षण के लिए सरकार को अलग से कार्ययोजना बनाने की जरूरत है, जिसकी मांग चुनाव के बाद उठाई जाएगी। वार्ता में शामिल हुई अन्य जल सहेलियों ने जल संरक्षण जैसे अहम मुद्दे को प्रमुख रूप से पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने अपनी माँगों को राजनेताओं तक पहुँचने के लिये पत्रकारों से अपील भी की है। इस मौके पर जल सहेली शिवानी सिंह, पार्वती अहिरवार, रानी असाटी, ममता लोधी, सरोज यादव, कंचन आदि मौजूद रहीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here