Home डेली न्यूज़ खजुराहो के चंदेलकालीन मंदिरों में शुरु हुई ई-रिक्शा सेवा

खजुराहो के चंदेलकालीन मंदिरों में शुरु हुई ई-रिक्शा सेवा

36
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो के चंदेलकालीन मंदिरों का दीदार करने के लिए अब पर्यटकों को अब पैदल भ्रमण नहीं करना होगा क्योंकि भारतीय पुरातत्व विभाग जबलपुर मण्डल द्वारा आरम्भ फाउंडेशन के सौजन्य से पर्यटकों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया गया है। बताया गया है कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए प्रति पर्यटक 5 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि 15 साल से कम उम्र के बच्चों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। नि:शुल्क सुविधा के लाभ हेतु पर्यटक को प्रमाणित दस्तावेज जैसे आधारकार्ड, परिचय पत्र आदि की छायाप्रति ई-रिक्शा डेस्क पर जमा करनी होगी। फिलहाल यह सुविधा पश्चिमी मंदिर समूह के मुख्य द्वार तक शुरू कि गई है। आने वाले समय में यह सुविधा मंदिर परिसर के अंदर भी शुरू की जा सकती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here