छतरपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के हर्रई तिगैला में क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने तस्करी की जा रही 23 पेटी कुल 206 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस खेप की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।मौके से एक विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब को चार पहिया वाहन से उतारा गया था। पुलिस ने रोहित राजा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके। यह जब्ती नशा विरोधी अभियान की सफलता को दर्शाती है।










