Home डेली न्यूज़ कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

82
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में 2 अप्रैल को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को टोरिया मोहल्ला में एक युवक के अवैध हथियार कट्टा नुमा अद्धी लेकर दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर ने पुलिस टीम को संदेही के संबंधित स्थान में भेजा गया। मुखबिर के बताए स्थान टोरिया मोहल्ला में एक पुलिस टीम पहुंची और पुलिस ने संदेही को घेराबंदी कर 315 बोर का देशी अद्दी, एक जिंदा कारतूस सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम अंसारी उर्फ मामू उम्र 46 वर्ष निवासी टौरिया मोहल्ला बताया। आरोपी का यह कृत्य आयुध अधिनियम के तहत दंडनीय होने से 315 बोर का कट्टा नुमा देशी अद्धी,1 जिंदा कारतूस जप्त कर थाना कोतवाली में अभियुक्त के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने की नियत से घूम रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here