Home डेली न्यूज़ पट्टे की जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहा सेल्समैन

पट्टे की जमीन पर निर्माण नहीं करने दे रहा सेल्समैन

119
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त किसान ने कलेक्टर को सुनाई फरियाद

छतरपुर। लवकुशनगर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पठा के किसान ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि उसे शासन द्वारा गांव में पट्टे पर जमीन दी गई थी लेकिन उक्त जमीन के बगल में रहने वाले सेल्समेन द्वारा निर्माण कार्य करने नहीं दिया जा रहा है। किसान का आरोप है कि सेल्समेन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।ग्राम पठा निवासी लल्लू अहिरवार ने बताया कि 1993 में उसे शासन द्वारा 10म10 वर्ग फुट जमीन का पट्टा दिया गया था। वर्ष 2017 में उक्त जमीन का नवीन पट्टा भी उसे प्रदान किया गया, जिसके बाद उसने दुकान का निर्माण करने के लिए नींव खुदाई थी। आर्थिक समस्या के चलते कुछ दिन तक काम बंद रहा। इसके बाद जब लल्लू ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया तो उक्त जमीन के बगल में रहने वाले सेल्समेन कृष्ण कुमार सेन ने रात के वक्त उसके निर्माण को गिरा दिया। लल्लू के मुताबिक कृष्ण कुमार सेन उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिस कारण से निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। लल्लू ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पठा चौकी और लवकुशनगर सीईओ से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर को आवेदन देकर लल्लू ने न्याय दिलाने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here