
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस लगातार पकड़ रही है। गत एक पखवाड़ा में पुलिस ने चौथी बार कतरवारा गांव में कार्यवाही करते हुए अपराधी को पकड़ा है। बताया गया है कि कतरवारा निवासी तुलसीदास पुत्र दीनदयाल पटेल उम्र 35 वर्ष गांव के नाला के समीप अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। इस बारे में जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने घेराबंदी कर तुलसीदास को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा और कारतूस मिला है, जिसे जप्त करते हुए उसके विरुद्ध 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।








