Home डेली न्यूज़ गुडविल स्टील फर्म पर सतना जीएसटी ने मारा छापा

गुडविल स्टील फर्म पर सतना जीएसटी ने मारा छापा

43
0
Jeevan Ayurveda

एक सप्ताह में सतना जीएसटी ने की दूसरी कार्यवाही

छतरपुर। इस सप्ताह के भीतर दूसरी बार सतना जीएसटी की टीम ने छतरपुर में छापामार कार्यवाही की है। गुरूवार की सुबह सतना जीएसटी की 20 सदस्यीय टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर विवेक दुबे के नेतृत्व में छतरपुर की गुडविल स्टील फर्म के ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेज खंगाले हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतना जीएसटी की टीम ने गुडविल स्टील फर्म के दो ठिकानों पर दबिश दी। चूंकि फर्म संचालक नीरज गुप्ता नौगांव के निवासी हैं इसलिए टीम ने उनके घर पर भी दबिश दी है। छतरपुर शहर के नौगांव रोड परप स्थित गुडविल स्टील फर्म के गोदाम में टीम पहुंची जहां दस्तावेजों खंगाले गए। कार्यवाही कर रही जीएसटी टीम को बड़े स्तर की हेराफेरी किए जाने का संदेह है, जिसको लेकर टीम द्वारा बारीकी से फर्म के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। कार्यवाही के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। उक्त टीम द्वारा की गई इस दूसरी कार्यवाही के बाद हेराफेरी करने वाले अन्य व्यापारियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here