Home डेली न्यूज़ ट्रैफिक जाम के कारण बंद नहीं हुआ फाटक, रोकनी पड़ी ट्रेन

ट्रैफिक जाम के कारण बंद नहीं हुआ फाटक, रोकनी पड़ी ट्रेन

101
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। झाँसी-मिजऱ्ापुर हाइवे पर बीती रात करीब 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर सीमेंट से भरा कैप्सूल (ट्रक) खराब हो गया, जिसके चलते भीषण जाम लग गया। खराब ट्रक के कारण रेल्वे क्रॉसिंग का फाटक बंद नहीं हो पा रहा था, जिस कारण से बांदा-झाँसी मैमो ट्रैन को भी स्टेशन पर करीब 15 मिनिट तक रुकना पड़ा। फाटक पर तैनात गेटमैन ने बताया कि वह लगातार फाटक बंद करने का प्रयास कर रहा था लेकिन रेलवे ट्रैक पर फंसे वाहनों के कारण गेट बंद नहीं हो पाया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने वाहनों को ट्रैक से हटवाने के प्रयास शुरु किए, वाहनों से धक्का लगवाकर ट्रैक से हटाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद यह जाम खुला और रात करीब 9 बजे यातायात सुचारु हो पाया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here