Home डेली न्यूज़ गौशाला के मटेरियल से सरपंच करवा रहे निजी मकान का निर्माण, नाराज...

गौशाला के मटेरियल से सरपंच करवा रहे निजी मकान का निर्माण, नाराज ग्रामीणों ने वीडियो किये वायरल

87
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार की दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत मौराहा की गौशाला से ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंटे चोरी होने के वीडियो वायरल हुए हैं। वर्तमान में 37 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें गौशाला निर्माण के लिए रखी ईंटें ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर सरपंच के घर ले जायी जा रही थी तभी ग्रामीणों ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉली में 4 लोगों का ईंटो को भरते हुए वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सरपंच के निजी मकान का निर्माण भी चल रहा है जिसमें गौशाला की निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत मौराहा में लगभग 37 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण महिला सरपंच पम्मी अहिरवार के द्वारा कराया जा रहा है। इसी समय सरपंच के घर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार की दोपहर दो बजे सरपंच के कहने पर गौशाला में रखी ईंटें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में 4 लोग भर रहे थे जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी, ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए गौशाला से ईंटे भर लोगो से बातचीत की। ईंटे भर रहे लोगों ने बताया कि सरपंच के कहने पर उनके घर ले जा रहे हैं। अभी सरपंच के मकान का निर्माण चल रहा है। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है।इनका कहना-सरपंच पति धीरू अहिरवार ने बताया कि ईंटें पूर्व सरपंच लखनलाल पटेल की रखी थीं जो वे स्वयं के घर निर्माण के लिए उठवा रहे हैं।पूर्व सरपंच लखनलाल पटेल ने बताया कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है न ही मैंने वहां से कोईं ईंटें उठवाई हैं, वर्तमान सरपंच झूठ बोल रहे हैं।जनपद सीईओ छतरपुर अजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी आपके माध्यम से मिली है, जल्द ही जांच करवाकर संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here