Home डेली न्यूज़ नाबालिग को बुरी नीयत से पकडऩे वाले को पुलिस ने दबोचा

नाबालिग को बुरी नीयत से पकडऩे वाले को पुलिस ने दबोचा

43
0
Jeevan Ayurveda

बकरियों को चारा खिलाने के बहाने साथ ले गया था आरोपी
छतरपुर। सिविल लाइन थाना में 21 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट बच्ची की मां के द्वारा दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ की गई और उसके कथन लेकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी, नाबालिग बच्ची की बकरियों के लिए चारा और पत्ती देने की बात कहकर उसे अपनी साईकिल से खेतों में ले गया और इसके बाद छेड़छाड़ की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 354, 354(क) भारतीय दंड विधान एवं 7/8, 9एम/10 पोक्सो एक्ट, 3(1) डबल्यूआई, 3(2)(वीए) एससी-एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु की गई। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली की आरोपी शहर के देरी रोड पर है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर 47 साल के आरोपी को घटना में प्रयुक्त साइकिल सहित पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here