
छतरपुर। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला उमा राजा के पेट में ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी। चूंकि उमा राजा के शरीर में रक्त की बेहद कमी थी इसलिए इलाज में परेशानी हो रही थी। उमा राजा का ब्लड ग्रुप में भी रेयर था, जिस कारण से कहीं से रक्त की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही थी। इसी बीच जब यह जानकारी कई बार रक्तदान कर चुके आकाशवाणी के अधिकारी प्रदीप साहू को मिली तो उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता के लिए रक्तदान किया। समय पर रक्त मिल जाने के कारण उमा राजा की हालत अब खतरे से बाहर है। उसके परिजनों ने श्री साहू का आभार व्यक्त किया है।






