Home डेली न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार के पिता को पूर्व गृह मंत्री ने पुष्प अर्पित कर...

वरिष्ठ पत्रकार के पिता को पूर्व गृह मंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

30
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। भोपाल में डीएनएन चीफ इन एडिटर वरिष्ठ पत्रकार राकेश अग्रिहोत्री एवं पत्रकार दिनेश अग्रिहोत्री और प्रखर ज्ञान संपादक राजेश अग्रिहोत्री के पिता आर एन अग्रिहोत्री का 10 फरवरी को 87 वर्ष की आयु में दुख:द निधन हो गया था। उन्होंने राम नाम और ओम नम: शिवाय मंत्र जपते हुये अंतिम सांस ली। जैसे ही यह खबर प्रदेश में फैली तो मुख्यमंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और अब उनको श्रद्धांजलि देने के लिये सोमवार को शैलेन्द बरूआ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के निवास पर पहुंचे और मंगलवार की शाम पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नौगांव उनके आवास पर पहुंचे और राकेश अग्रिहोत्री के पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुये श्रद्धांजलि दी और बोले की पिताजी मुझे आशीर्वाद देकर गये है यह आशीर्वाद उनका हमेशा मेरे साथ रहेगा। उन्होने स्वर्गीय आरएन अग्रिहोत्री की पत्नि श्रीमती सीता का हाल उनके बड़े पुत्र से पूछा और घर के सदस्यों को हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने की बात कही और झांसी के लिये रवाना हुये। जहां से उनको भोपाल जाना था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here