Home डेली न्यूज़ जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में आज आयोजित होगा एफएलएन मेला

जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में आज आयोजित होगा एफएलएन मेला

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत सरकार के निपुण भारत अभियान एवं मध्य प्रदेश शासन के मिशन अंकुर के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा केंद्र द्वारा आज जिले के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन मेला -2 का आयोजन किया जाएगा। एफएलएन मेले की तैयारी के लिए डाइट नौगांव में जिले के समस्त जनशिक्षकों,बीएसी एवं बीआरसीसी का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।डीपीसी अरुण शंकर पांडे ने बताया कि यह मेला समस्त प्राइमरी स्कूलों में कक्षा 1-2 के बच्चो के लिय आयोजित किया जाएगा। डाइट परिसर में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मेले जैसा माहौल बनाया गया ताकि सभी स्कूलों में मेले का आयोजन सही तरीके से किया जा सके। जनशिक्षकों, बीएसी एवं बीआरसीसी ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों को किया व बच्चे बनकर मेले का आनंद उठाया। एफएलएन मेले का उद्देश्य है कि अभिभावकों को स्कूल से और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जोड़ा जा सके। समुदाय की सहभागिता के साथ मेले में गतिविधियां आयोजित कर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी दिए जाएंगे। डाइट प्राचार्य पीएल अहिरवार ने एफएलएन के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि एफएल मेला एक पहल है जो बच्चों की शारीरिक, मानसिक, भाषा विकास आदि क्षमताओं का मूल्यांकन करना एवं उनके विकास हेतु गतिविधियों को करना है। जो स्कूली परिवेश में बच्चों के विकास के लिए आवश्यक होती हैं। जिसको पूर्ण मनोयोग से बच्चों एवं पालक की सहभागिता के साथ एफ एल एन मेला प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में विधिवत संपन्न किया जाए।एपीसी अकादमिक नीरज खरे ने बताया कि मेले के आयोजन में कक्षा पहली दूसरी के बच्चे एवं अभिभावकों की सहभागिता के साथ प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में शाला समय पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 6 स्टाल लगाए जाएंगे। पांच स्टॉल में बच्चे गतिविधियां करेंगे एवं एक स्टॉल में पंजीयन किया जाएगा। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उसी दिन बच्चों को अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया जाएगा। उन्मुखीकरण के पश्चात सभी जन शिक्षकों द्वारा जन शिक्षा केंद्र स्तर पर निर्धारित तिथि को प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों का मेले के आयोजन पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा यू ट्यूब लिंक के माध्यम से एफएलएन मेला आयोजन हेतु विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण के लिए प्रथम टीम से मोनिका जैन एवं रोशनी यादव उपस्थित रहीं।इस अवसर पर डाइट प्राचार्य पीएल अहिरवार, डाइट के सभी एकेडमिक सदस्य, जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी अकादमिक नीरज खरे और निपुण प्रोफेशनल ओमकार हरम सहित जिले के समस्त बीआरसीसी, बीएसी एवं जन शिक्षक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here