
छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के मान से फोटो निर्वाचक नामावली 2024 के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 23 जनवरी तक आपत्तियां दर्ज की गई। इस प्रक्रिया हेतु नियुक्त ई-रोल प्रेक्षक धनंजय सिंह भदौरिया सचिव म.प्र. शासन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर., एडीएम उप जिला निर्वाचन अधिकारी नम: शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारीगण एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में प्राप्त दावे आपत्ति फार्म की सुपर चैकिंग की गई। इस दौरान राजनैतिक दलों की शंकाओं का भी समाधान किया गया।








