Home डेली न्यूज़ नाबालिग ने गांव के ही युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

नाबालिग ने गांव के ही युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

36
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामला दर्ज कराने की मांग
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपते हुए गांव के ही युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जानकारी के अनुसार चौकी पहरा थाना गौरिहार क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपते हुए गांव के ही रहने वाले युवक गौरव सिंह पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का कहना है कि 25 जनवरी की रात करीब साढ़े 3 बजे आरोपी गौरव सिंह दीवार फांदकर उसके घर में घुसा और चाकू की नोक पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब परिवार के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी और वे कमरे में पहुंचा तो गौरव सिंह उन्हें भी धमकाने लगा। इसी बीच परिजनों और गौरव के बीच गुत्थम-गुत्थी हो गई और गौरव की चाकू उसके पेट में लग गई जिससे वह घायल हो गया। गौरव सिंह ने पहरा चौकी में पीडि़ता के पिता और चाचा के विरूद्ध फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब पीडि़ता अपने परिजनों के साथ चौकी पहुंची तो उसकी शिकायत नहीं ली गई। बुधवार को पीडि़ता ने एसपी को आवेदन देकर उक्त युवक पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here