Home डेली न्यूज़ जनता ने साथ छोड़ा, इसलिए बौखलाई है कांग्रेस: केन्द्रीय मंत्री

जनता ने साथ छोड़ा, इसलिए बौखलाई है कांग्रेस: केन्द्रीय मंत्री

35
0
Jeevan Ayurveda

जिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं को भेंट किए शॉल
छतरपुर। मंगलवार की दोपहर केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर, यहां भर्ती प्रसूता महिलाओं से उनका हाल जाना। केन्द्रीय मंत्री ने महिला मरीजों से बात कर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उन्हें शॉल भेंट किए। केन्द्रीय मंत्री जिला अस्पताल के अन्य वार्डों का भ्रमण कर अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा कि यह तो नाच न जाने, आंगन टेढ़ा वाली बात हो गई। कांग्रेस को जनता की नब्ज टटोलना चाहिए कि वह उनके साथ है या नहीं। जब जनता ही उनके साथ नहीं है, तो हम क्या कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जय श्री राम के नारे के साथ है। जिस तरह श्री राम ने समाज के हर व्यक्ति को गले से लगाया था उसी तरह भाजपा भी हर व्यक्ति को साथ लेकर काम कर रही है। चूंकि जनता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है इसलिए कांग्रेस बौखलाहट में प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here