Home डेली न्यूज़ ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे मुख्यमंत्री

ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे मुख्यमंत्री

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ट्रांजिट विजिट पर नई दिल्ली से वायुयान द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक ललिता यादव, क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार, राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष जीतू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी. आर., पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।  खजुराहो के अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जिले के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले में आमजनों की सहभागिता से सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा सतना जिले के मझगवां और चित्रकूट में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here