
छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम डाई में खेत की घास को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने तैश में आकर बड़े भाई को कुल्हाड़ी मार दी जिस कारण बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायल गोकुल पुत्र सदुआ अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी डाई ने बताया कि वह 4 भाई हैं। बीते रोज उसके छोटे भाई वंशीलाल और रामकिशोर के बीच खेत की घास को लेकर विवाद हो गया था और दोनों बीच गाली-गलौच हो रही थी। जब गोकुल इस विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके सबसे छोटे भाई रामकिशोर ने गुस्से में आकर उसे कुल्हाड़ी मार दी। कुल्हाड़ी गोकुल की नाक पर लगी जिस कारण से वह घायल हो गया था। परिजन पहले गोकुल को बिजावर के अस्पताल ले गए थे जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।








