
छतरपुर। छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर बाईपास के समीप रहने वाले एक व्यापारी को पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने पुरानी बुराई के चलते पीट दिया। पीडि़त ने कहा है कि उसे मुस्लिम समाज के लोगों ने टारगेट बनाकर पीटा है जब वह हनुमान चालीसा का पाठ बजा रहा था तब उसके साथ मारपीट की गई। बहरहाल पुलिस की एफआईआर में इस बात का कोई जिक्र नहीं है।
एफआईआर के मुताबिक फरियादी अखिलेश साहू तनय गोविंद दास साहू उम्र 40 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाले इस्माइल उर्फ लादेन पठान और उसके साथियों ने लकड़ी के डण्डे से मारपीट कर दी जिससे उसकी आंख व कंधे में चोटें आयी हैं। लादेन पठान ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।








