छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरा के बजरंगनगर में शनिवार को वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुंए से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान घूरा निवासी 65 वर्षीय कल्लू अहिरवार के रूप में हुई है। वृद्ध कंए में कैसे गिरा फिलहाल इसके पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।








