Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में 14 अक्टूबर को आएगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा, लगेगा गुरुदेव...

टीकमगढ़ में 14 अक्टूबर को आएगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा, लगेगा गुरुदेव का दिव्य दरबार तैयारियों को लेकर पीजी कॉलेज में हुई महत्वपूर्ण बैठक

133
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की 5 दिवसीय भव्य “सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 2026” का टीकमगढ़ जिले में दो दिन के लिए आगमन हो रहा है।
रथयात्रा के आगमन को लेकर आज 13 अक्टूबर को पीजी कॉलेज सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के आरंभ में शिष्य मंडल टीकमगढ़ प्रमुख राजेन्द्र तिवारी ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आयोजन के दौरान की जा रही तैयारियों पर प्रकाश डाला। श्री तिवारी जी ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर प्वाइंट बनाए गए हैं। स्वागत, भोजन, आवास आदि के लिए समितियां बनाई गई हैं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभु चरण सेवक राजेन्द्र तिवारी ने रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रथयात्रा 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे बड़ागांव धसान से जिले में प्रवेश करेगी। वहां से टीकमगढ़ तक जगह-जगह गुरुदेव का भव्य स्वागत किया जाएगा। रथयात्रा की अगवानी और व्यवस्थाओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में गुरुदेव के साथ आ रहे भक्तों के रुकने और भोजन आदि का बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। इस अवसर पर राहुल तिवारी, सुधीर बजाज, प्रत्येन्द्र सिंघई, श्रद्धा चौहान, रामगोपाल शर्मा, प्रदीप खरे सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नगर वासियों से यात्रा का भव्य स्वागत करने एवं दीप, कलश रखने एवं घरों को रोशनी से जगमगाने का भी अनुरोध किया है।
दिव्य दरबार का आयोजन
इसी दिन 14 अक्टूबर को सायं 6 बजे से पी.जी. कॉलेज परिसर, कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ़ में गुरुदेव श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज का भव्य दिव्य दरबार एवं रथयात्रा विश्राम कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन समिति के राजेन्द्र तिवारी, डॉ. राहुल तिवारी, रिक्की तिवारी, प्रवीण तिवारी एवं बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, सामाजिक संगठनों एवं पत्रकारों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर रमेश द्विवेदी, भारत भूषण पटैरिया, राम गोपाल शर्मा, प्रदीप खरे, महेंद्र द्विवेदी, राजीव रावत, परशुराम प्रभाकर, अरुण तिवारी, सौरभ खरे, श्रद्वा चौहान, सेजल खरे, मिनी तिवारी, नीतू तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, श्री राम यादव, राम सिंह यादव, बृजनंदन रावत, राजेन्द्र बिदुआ, अशोक बिदुआ, रामू शर्मा, मकरध्वज उपाध्याय, मुन्ना शर्मा, गोलू ठाकुर, अरुण तिवारी, अनिल विदुआ, दिनेश रिछारिया, सुधीर जैन, प्रत्येन्द्र सिंघई, रामू शर्मा, रामू उपाध्याय, अशोक कुशवाहा, केएल टेलर, आकाश यादव, बलराम यादव, संतोष प्रजापति, मोतीलाल राजपूत, सोनू यादव, राघवेंद्र सिंह बुंदेला, विपिन सोनी, गोलू अग्निहोत्री, सौरभ शर्मा, राज कुमार आदि मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here