Home डेली न्यूज़ अवकाश के दिन यूनिवर्सिटी में पार्टी, एनएसयूआई ने उठाए सवाल

अवकाश के दिन यूनिवर्सिटी में पार्टी, एनएसयूआई ने उठाए सवाल

19
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड विश्वविद्यालय में अवकाश के दिन बिना अनुमति के आयोजित फेयरवेल पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई के आईटी सेल जिलाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने राज्यपाल को शिकायत पत्र भेजकर इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में बताया गया है कि विश्वविद्यालय परिसर में बंद कमरे में अवकाश वाले दिन फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसकी न तो कोई आधिकारिक अनुमति ली गई और न ही प्रशासन को सूचना दी गई। आरोप है कि पार्टी के दौरान तेज आवाज में अश्लील और फूहड़ गाने बजाए गए, जिससे विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची।अश्वनी मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां छात्रों के भविष्य और संस्कार बनते हैं। ऐसी गतिविधियां संस्थान की छवि को धूमिल कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस तरह की अनियमितताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। एनएसयूआई ने राज्यपाल से मांग की है कि पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें और संस्था की गरिमा बनी रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here