Home डेली न्यूज़ छत्रसाल व्यापारी महासंघ अध्यक्ष लालचन्द्र लालवानी के निवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

छत्रसाल व्यापारी महासंघ अध्यक्ष लालचन्द्र लालवानी के निवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

61
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। रविवार सुबह लगभग 9 बजे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक छतरपुर पहुंचे। उन्होंने छत्रसाल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष लालचन्द्र लालवानी के निवास पर आगमन किया, जहां उनके परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में श्री लालवानी के साथ विवेक उप्पल और संजय बरसैया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें सिंधी समाज के अध्यक्ष श्याम आडवाणी, महामंत्री सुनील नागवानी, दीपक दुबे, शंकर लाल आडवाणी, भारतीय सिंधु युवा शाखा के अध्यक्ष सतीश वाधवानी, महामंत्री श्याम वाधवानी तथा श्रीकांत तोलानी प्रमुख थे। साथ ही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here