Home डेली न्यूज़ वायरल हो रहा छतरपुर के टीआई का अनोखा अंदाज

वायरल हो रहा छतरपुर के टीआई का अनोखा अंदाज

38
0
Jeevan Ayurveda

। शहर के ओरछा रोड थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक यादव का अनोखा अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इन दिनों दीपक यादव को लगातार घुड़सवारी करते देखा जा रहा है। लगातार उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं, जिनकी आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
बीते रोज रात के अंधेरे में फोरलेन पर दीपक यादव घोड़े पर तेज रफ्तार में घुड़सवारी करते नजर आए। उनका यह अनोखा अंदाज लोगों को पुराने जमाने की फिल्मों की याद दिला रहा है, जब पुलिस घोड़े पर सवार होकर अपराधियों का पीछा करती थी। पहले से ही अपनी लंबी मूंछों के लिए मशहूर दीपक यादव अब ‘घोड़े वाले थाना प्रभारीÓ के नाम से अपनी नई पहचान बना रहे हैं। राहगीरों द्वारा बनाए जाने वाले उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो रहे हैं। दीपक यादव का यह पेट्रोलिंग अंदाज न केवल लोगों का ध्यान खींच रहा है, बल्कि उनकी साहसिक और अनोखी शैली की भी सराहना हो रही है। इससे पहले भी उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here