Home डेली न्यूज़ करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, मोटर चलाते समय हुआ हादसा


करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, मोटर चलाते समय हुआ हादसा

45
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। शुक्रवार को नगर के जिमींदार मोहल्ले में एक महिला की करंट लगने से दुखद मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मृतिका घर पर पानी भरने के लिए मोटर चला रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दोपहर करीब 12 बजे 40 वर्षीय संगीता पत्नी अजय मिश्रा घर पर पानी भरने के लिए मोटर चला रही थीं, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। हादसे के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here