Home डेली न्यूज़ छतरपुर में फिर हुई जोरदार बारिश…

छतरपुर में फिर हुई जोरदार बारिश…

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार की शाम छतरपुर जिले में एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। शाम करीब 4 बजे से शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत दिलाई, लेकिन वहीं दूसरी जिला मुख्यालय के मेलाग्राउंड में लगने वाले हाट-बाजार में पानी भर जाने से सब्जी विक्रेताओं की दुकानदारी प्रभावित हुई। शाम को सब्जी खरीदने आने वाले लोग बारिश के कारण बाजार नहीं पहुंच सके, जिससे दुकानदार मायूस नजर आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआत हल्की बारिश से हुई लेकिन 5 बजे के बाद घने काले बादल छा गए और इसी के साथ तेज बारिश होने लगी। नजारा कुछ ऐसा था कि मनो शाम 5 बजे ही रात हो गई हो। यह बारिश देर शाम तक जारी रही और शहर के कई भीतरी इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई।
जिले में हो चुकी है औसत से 4 इंच अधिक बारिश
उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले की औसत वार्षिक बारिश 42.3 इंच है, जबकि इस वर्ष 31 अगस्त 2025 तक जिले में कुल 46.4 इंच यानि की लगभग 4 इंच अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष के आंकड़े पर नजर डालें तो पिछले साल की समान अवधि में अब तक सिर्फ 28.2 इंच बारिश ही हुई थी। इस मानसून सीजन (1 जून से 31 अगस्त 2025) तक छतरपुर में 56.1 इंच, लवकुशनगर में 34 इंच, बिजावर में 54.5 इंच, नौगांव में 54.7 इंच, राजनगर में 41.4 इंच, गौरिहार में 44.4 इंच, बड़ामलहरा में 54.5 इंच और बकस्वाहा में 31.1 इंच बारिश हुई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here