Home डेली न्यूज़ राधा अष्टमी पर लोगों ने की गौवंश की सेवा

राधा अष्टमी पर लोगों ने की गौवंश की सेवा

26
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के गांधी आश्रम में रविवार को राधा अष्टमी पर्व पर गौ माता के प्रति प्रेम और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों ने हिस्सा लिया और गौ संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौ माता के प्रति समर्पण और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। गांधी आश्रम की सचिव दमयंती पाणी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहर साढ़े 12 बजे से विभिन्न गतिविधियां हुईं। जिनमें गौ माता के संरक्षण और सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई तथा आश्रम की देशज गौशाला में लोगों ने गायों को अपने हाथों से भोजन कराकर सेवा की। आयोजन में शामिल गौ प्रेमियों ने गौ माता के प्रति अपनी निष्ठा और सेवा भाव को व्यक्त किया। दमयंती पाणी ने बताया कि देशज गौशाला में 2006 में केवल तीन गायों से शुरू हुआ सफर 2025 में बढ़कर लगभग 60 गायों तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि गत 26 जुलाई से शुरू की गई गौ-सेवा मुहिम में विभिन्न समाजों लगभग 5 सैकड़ा लोगों ने आर्थिक मदद की है, जिससे गायों के भोजन और देखभाल की व्यवस्था को मजबूती मिली है। दमयंती पाणी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here