खजुराहो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को छतरपुर जिले के मुख्य समारोह में खजुराहो सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक रामशंकर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया। कलेक्टर ने कहा, “सीसीटीवी कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण दायित्व में अनुशासन और तत्परता जरूरी है। रामशंकर सिंह ने खजुराहो की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।” सम्मान प्राप्त कर रामशंकर सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। समारोह में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया और जिले के अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।










