Home डेली न्यूज़ शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न ।

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न ।

403
0
Jeevan Ayurveda

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में आगामी तेरह सितंबर पच्चीस को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में शिक्षा विस्तार से प्रकाश डाला ।
मुख्य अथिति मान श्री राजेश देवलिया जी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एवं न्यायाधीश विष्णु प्रसाद सोलंकी जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व समाजसेवी श्री शंकर लाल सोनी जी महाविद्यालय प्राचार्य श्री एम के त्रिपाठी के द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।

Ad
शिविर के प्रारंभ मेंअतिथियों ने सरस्वती जी का पूजन किया। विधिक जागरूकता अभियान के तहत विस्तृत जानकारी उपस्थित छात्र अध्यापकों को दी  गई । 

प्रधान न्यायाधीश श्री देवलिया जी ने बताया कि हमें समाज में रहकर न्याय व नीति अनुसार ही कार्य करना चाहिए तथा विवादों व लड़ाई झगड़ों से बचना चाहिए तथा यदि कभी कोई विवाद हो जाता है तब विधिक सहायता नियमानुसार जरुरतमंद गरीब लीगल परामर्श लेकर उसका समाधान कराया जा सकता है ।

सचिव श्री विष्णु प्रताप सोलंकी जी ने कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी परामर्श से विवादों को सुलझाया जाता है ।

बरिष्ट समाज सेवी शंकरलाल सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह शिक्षण संस्थान संभाग के उत्कृष्ट संस्थान है जहां पर शिक्षकों में संस्कार संस्कृति व व्यवहारिक ज्ञान दिया जाता है ।

     संस्था के प्राचार्य  

एम के त्रिपाठी ने कहा कि अतिथियों के द्वारा हमारे छात्र अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ को विधिक साक्षरता की उचित जानकारी दी गई.
हम सब मिलकर शिक्षा के कौशलों को शिक्षकों में विकसित करते हैं ।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में पदस्थ डॉ आर बी पटेल व्याख्याता ने समस्त कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया ।

   माननीय प्रधान न्यायाधीश श्री देवलिया जी को डा आर बी पटेल व्याख्याता द्वारा एक पुस्तक बुंदेलखंड के राष्ट्रभक्त भेंट की.।

सरस्वती बंदना श्रीमती मधुलिका मिश्रा ने प्रस्तुत की तथा अतिथि सम्मान में श्रीमती आभा खरें ने सहयोग किया।

संस्था प्राचार्य एम के त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर संस्था के रघुवंश गुरूदेव, डा प्रभात साहू,डा प्रमोद सिंह.वीणा गुप्ता ,राजेश सैनी ,बंदना सिंह, कुसुमलता चौरसिया, महेंद्र कुमार शर्मा, राजीव मिश्रा, नम्रता शुक्ला, महादेव विश्वकर्मा, अनुपम खरे, उमेश श्रीवास्तव, दीपक खरे , सहित समस्त कक्षाओं के छात्र अध्यापक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here