Home डेली न्यूज़ धार्मिक स्थलों पर बढ़ती चोरी से भक्तों की आस्था पर संकट

धार्मिक स्थलों पर बढ़ती चोरी से भक्तों की आस्था पर संकट

90
0
Jeevan Ayurveda


बक्सवाहा। क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर हो रही चोरियों की घटनाओं से श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा धक्का लगा है। बीती 5 जुलाई की रात को प्रसिद्ध जैन तीर्थ नैनागिर के चौबीसी मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई और दरवाजे व गुल्लक को कटर से तोड़कर लाखों की नकदी चुरा ली।
गौरतलब है कि पिछले 10 वर्षों में यह सातवीं चोरी की घटना है, परंतु पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में श्री मुनिसुब्रतनाथ मंदिर से छत्र, चंवर और गुल्लक चोरी हो चुके हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके अलावा बीरमपुरा के डॉन माता मंदिर से भी घंटा व दान पेटी चोरी हो चुकी है।
नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तहसीलदार भरत पांडे को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में नैनागिर चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो सामूहिक भूख हड़ताल व अनशन किया जाएगा। थाना प्रभारी सुनीता विंदुआ ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई है, जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here