Home डेली न्यूज़ आयुरग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ


आयुरग्राम में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ

40
0
Jeevan Ayurveda

ो। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा के आव्हान पर, मतंगेश्वर सेवा समिति एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पं. सुधीर शर्मा के निर्देशन व सहयोग से 1100 पौधे रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल के अंतर्गत खजुराहो एवं आसपास के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों मतंगेश्वर महादेव परिसर, बगराजन माता, गेल के बब्बा जू, त्रिलोखर धाम आदि में नौ दिवसीय वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
इसी श्रृंखला में आज आयुरग्राम में परिवर्तन एन.जी.ओ. के द्वारा 108 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सामाजिक पर्यावरण चेतना का प्रतीक बन गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी उपस्थित रहे साथ में मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल समाजसेवी अशोक गौतम, दिनेश गौतम, त्यागी जी महाराज, परशुराम तिवारी, देवेंद्र चतुर्वेदी, आशाराम पाल,  परिवर्तन एन.जी.ओ. प्रतिनिधि राकेश राजोरिया, मीना अनुरागी, अभिजीत ओसमण्ड, रविंद्र पाठक, वीरेंद्र सिगोत, आयुरग्राम प्रतिनिधि कृष्णा प्रसाद (केरल), एवं सपना शुक्ला, संतोष सिंह सेंगर, ओवेस खान, शियाराम अहिरवार आदि उपस्थित रहे। जलपान व्यवस्था मे वुड कैफे का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here