Home डेली न्यूज़ फाइन आर्ट कॉलेज में सैकड़ों छात्रों ने किया योगाभ्यास

फाइन आर्ट कॉलेज में सैकड़ों छात्रों ने किया योगाभ्यास

41
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो के फाइन आर्ट कॉलेज में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। सैकड़ों छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ और योग प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूकासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका जैसे प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। हार्टफुलनेस एडवांसिंग इन लव के तहत प्राणाहुति और ध्यान सत्र भी आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षण शिव प्रताप सिंह बुंदेला, रामकृपाल यादव, अनिल सेन और गीता सोनी ने दिया। शिव प्रताप सिंह बुंदेला ने कहा, योग जीवन का अभिन्न अंग है, इसे अपनी दिनचर्या में अपनाएं। कार्यक्रम के अंत में ध्यान के लाभों पर चर्चा हुई और सभी ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here