जन शिक्षण संस्थान, छतरपुर ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शंकरगढ़पुरवा और नौगांव के कौशल विकास केंद्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी नेहा सिंह बुंदेला और रिंकी शर्मा ने योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोगों को योग अपनाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर वंदना खरे, किरण रैकवार, आशिया परवीन, ममता खारिया सहित कई प्रशिक्षक और प्रशिक्षु मौजूद रहे।









