
नोछतरपुर। शहर के अमानगंज मोहल्ला की रहने वाली 34 वर्षीय क्रांति पत्नी देवेंद्र पटेल ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि गत शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे, जब घर के सभी लोग सो चुके थे, तब क्रांति ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। रात में उल्टियां शुरू होने पर उनके पति देवेंद्र को घटना का पता चला। उन्होंने तत्काल क्रांति को छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन क्रांति को ग्वालियर के अस्पताल ले गए, जहां रविवार दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। क्रांति के शव को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया है।









