Home डेली न्यूज़ बकस्वाहा में चरमराई शिक्षा व्यवस्था



बकस्वाहा में चरमराई शिक्षा व्यवस्था

61
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। छतरपुर जिले के बकस्वाहा ब्लॉक में शासकीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। ब्लॉक के 16 शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में करोड़ों रुपये के बजट और 250 शिक्षकों की तैनाती के बावजूद 2500 छात्रों के परीक्षा परिणाम अत्यंत निराशाजनक रहे। कई स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से भी कम रहा, जिसने शिक्षा तंत्र की गंभीर खामियों को उजागर किया है।
उल्लेखनीय है कि पीएमश्री कन्या उत्कृष्ट विद्यालय, बकस्वाहा का 12वीं कक्षा का परिणाम मात्र 17.54 प्रतिशत रहा, जबकि इस स्कूल में 40 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी तैनात हैं। इस खराब प्रदर्शन ने न केवल छात्रों और अभिभावकों को निराश किया, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। विधायक रामसिया भारती ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद अगर परिणाम इतने खराब हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था की विफलता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here