Home डेली न्यूज़ बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत

बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत

56
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के स्टैंड पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपनी पत्नी के साथ दवा कराने के लिए गुलगंज आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलगंज निवासी घनश्याम पुत्र झलिया अहिरवार को बाइक की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here