
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण की दिशा में कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में नगर पालिका छतरपुर द्वारा शहर की सिंघाड़ी नदी का कायाकल्प करने, साफ व सुंदर बनाने के लिए आधुनिक मशीनो द्वारा सफाई की जा रही है।
नगरपालिका पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया ने सिंघाड़ी नदी को साफ व सुंदर बनाने के लिए आम जनता से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।








