
महाराजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी के समीप गुरुवार को कार और बाईक की भिड़ंत में 3 किशोर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। महाराजपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनकारी निवासी 16 वर्षीय राहुल रैकवार अपने दोस्त हरेन्द्र पटेल 18 वर्ष और इशांत चौरसिया 16 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर मनकारी से महाराजपुर आ रहा था, तभी गांव के स्वागत द्वार के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से उनकी बाईक टकरा गई। दुर्घटना में राहुल, हरेन्द्र और इशांत तीनों घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से महाराजपुर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हरेन्द्र और राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।







