Home डेली न्यूज़ फरार अपराधी को उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस

फरार अपराधी को उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई पुलिस

100
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर | फरार अपराधियों को पकडऩे के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत महाराजपुर पुलिस ने पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त अपराधी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा ने बताया कि 6 साल पुराने चोरी के मामले के फरार स्थाई वारंटी भूरा कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम नहदौरा थाना कबरई जिला महोबा उत्तरप्रदेश को उसी के गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। भूरा कुशवाहा के विरुद्ध न्यायालय ने वर्ष 2022 में स्थाई वारंट जारी किया था। कार्यवाही में उपनिरीक्षक अजय सिंह, प्रधान आरक्षक किफायत उल्ला बेग, अजीम, आरक्षक अनिल, योगेश रिछारिया, विवेक पाठक, जयकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here